घायल सिपाही मनोज दीक्षित
डेढ़ लाख रुपये के इनामी बदमाश चांद उर्फ काले को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक हैड कांस्टेबिल के पेट में भी गोली लगी है। कुख्यात शारिक गैंग के इस बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक बीती रात टीपीनगर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि वेदव्यासपुरी में काले रंग की एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिये। उनके रूकने का इशारा किया गया तो व फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा किया और बिजली बम्बा बाईपास पर उन्हें घेर लिया गया। घेराबन्दी में हुई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो कर गिर गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान चाँद उर्फ काले पुत्र सत्तार नि0 अम्बेडकर कालोनी कस्बा व थाना परीक्षितगढ़ मेरठ के रूप मे हुई। उसके कब्जे से एक कारबाइन व कारतूस आदि बरामद हुए हैं। उक्त मुठभेड के दौरान हैड कांस्टेबिल मनोज दीक्षित के पेट में भी गोली लगी है। मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।