बंदायू में छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या

बंदायू- जिले में छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या हुई है हत्या के मामलें में पुलिस ने एक आरोपित को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लेने के बाद रविवार को तीन लाेगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीँ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने से दो सगे भाइयों सहित आरोपित के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


दरसल मामला बदायूँ जिले के अलापुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में देर रात दो पक्षों में फायरिंग की घटना हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है गाँव का ही रवींद्र किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था। इसी को लेकर अमल और रवींद्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए थे और फायरिंग के दौरान रवींद्र काे गोली लग गई थी। देर रात इलाज के लिए बरेली ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के म्याऊं के रहने वाले एक परिवार ने दूसरे परिवार पर लड़की को छेड़ने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनो में फायरिंग की घटना हुई जिसमे एक युवक की मौत हो गयी है।