मेरठ में पतंग काटने पर गोली से उड़ा दिया

मेरठः बीते दिवस ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाहीबख्श में पंतग काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग से जहां क्षेत्र में भगदड़ मच गयी वहीं तीन लोग गोली लगने से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां शब्बो उर्फ सरफराज की युवक की मौत हो गई। इसके विरोध में सरफराज के परिजनों ने आरोपियों के घर को फूंकने की भी कोशिश की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


  सोमवार की शाम ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाहीबक्स में सरफराज उर्फ शब्बू का भाई शादाब पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग चाचा हनीफ के बेटे समी आलम ने काट दी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।  समी आलम अपने भाई शाह आलम, सलमान और समीर के साथ हथियार लेकर सड़क पर आ गया। समी आलम ने अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सरफराज के सीने में जा लगी। साथ ही गोली लगने से इरशाद उर्फ मुन्ना, इरशाद का बेटा अनस और राहगीर हाजी निजाम भी घायल हो गए। गोलियों की गूंज से पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सरफराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने समी आलम को गिरफ्तार कर लिया।