भाजपा अध्यक्ष ने गिरिराज को किया तलब


भाजपा में अब विवादित बयानों पर नियंत्रिण करने की कवायद शुरू हो गयी है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को तलब करते हुए उनके बयानों पर आपत्ति जताई है। 


बता दें कि शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के मुस्लिम बहुत इलाके में खुली जीप में सवारी की थी। भीड़ के साथ चलते हुए उन्होंने "भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम" का नारा लगाया था। अपने भाषण में गिरिराज सिंह ने नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताते हुए कहा कि भाररत माता पर तरफ उंगली उठाने वालों की आंखें निकाल ली जायेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव व इसके पहले व बाद में भी केंद्रीय मंत्री के कई विवादित बयान सामने आये हैं। सहारनपुर में एक  बयान में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है, हाफिज सईद समेत कई बड़े आतंकवादी यहीं से निकले हैं। छह फरवरी को गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग आंदोलन के पीछे CAA का दर्द नहीं हैं उसके पीछे 370 और राम मंदिर का दर्द हैं जो अब निकल रहा है।