रामपुर मनिहारन में बुजुर्ग दंपत्ति को काट डाला

फर्स्ट बाइट इंडिया, 5 फरवरी


सहारनपुर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में घर में घुस कर बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियारों से काट डाला। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन दोनों को बचाया नहीं जा सका। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।


थाना रामपुर मनिहारान के शिवपुरी कॉलोनी में 72 साल के बुजुर्ग कृष्ण पंडित अपनी पत्नी के साथ रहते थे । बुधवार सुबह करीब नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कृष्ण पंडित और उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घर में खून के धब्बे देखें तो पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।  बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की  खबर से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कृष्ण पंडित के इकलौते बेटे दीपांशु दिल्ली में रहकर iit की तैयारी कर रहे हैं। तीन बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। जबकि कृष्ण पंडित अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी कॉलोनी में अकेले रहते थे। पति पत्नी की मौत के बाद परिजनों में भी खलबली मच गई है। कृष्ण की पंडित की बहन का जिला अस्पताल में रो-रो का बुरा हाल है। अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम लगा दी गई है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। हत्या क्यूं की गई इसके भी कारण पुलिस तलाश रही है।